पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में थे। इस दौरान सुबह आशिर्वाद लेने के लिए अपनी मां हीरा बा के पास गांधीगर पहुंचे। जन्मदिन के इस मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहितबड़ी संख्या में मंत्रियों ने उन्हें टेलीफोन पर बधाई दी।
देश के प्रधान न्यायाधीश श्री टी.एस. ठाकुर भी गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचे और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया एवं नरेंद्र मोदी एप के जरिये समाज के हर वर्ग से शुभकामनाएं मिलीं।
आदिवासी समाज के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने दाहोद जिले के लीमखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के लिए जल की समस्या एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपटा गया।
गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार बनने के अपने संकल्पों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब उनका मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ चारों ओर गूंज रहा है।
प्रधानमंत्री नवसारी में दिव्यांगों के लिए सहायता उपकरण व अन्य सहायता वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रमों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने नवसारी के लोगों को इस काम के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के दौरान नवसारी में रूचि जगी थी लेकिन दिव्यांगों के लिए किए गए काम को देखते हुए यह और प्रतिष्ठित हुआ है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास के उस मुहावरे के दिन गए जिसमें कहा जाता था कि ‘चलता है’। दुनिया की भारत से अपेक्षाएं बढ़ी हैं और इस अवसर हम गवां नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुलभ भारत अभियान का मकसद है कि जिस क्षेत्र में हम पहले प्रतिबद्ध नहीं रहे हैं वहां उस क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करना है।
मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है। pic.twitter.com/JeEnDrVevU
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2016
Met CJI Shri Thakur. I thank him for his kind wishes. pic.twitter.com/1ElNIgoP1m
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2016