Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री का श्री गुरू नानक देव जी को नमन


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक जयंती पर श्री गुरु नानक देवजी को नमन किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा “श्री गुरु नानक देवजी ने हमें सत्य, धार्मिकता और करुणा का मार्ग सिखाया। वह समाज से अन्याय और असमानता को खत्म करने की दिशा में प्रतिबद्ध थे। उन्होंने शिक्षा की शक्ति में भी विश्वास किया। प्रधान मंत्री ने कहा कि हम उन्हें उनके जयंती पर नमन करते हैं और उनके प्रेरक विचारों को याद करते हैं।