Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कॉर्पोरेट सेक्टर ने मदद का हाथ बढ़ाया


जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कॉर्पोरेट सेक्टर आगे आया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में क्रमश: 2 करोड़ और 3 करोड़ रुपए की मदद दी है।

बीते रोज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुसीबत के समय में जम्मू-कश्मीर के लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय राहत कोष में उदारता से दान करने की अपील की थी।