पीएमइंडिया
जम्मू-कश्मीर के 240 से अधिक युवाओं ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। ये युवा ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली की यात्रा पर हैं। इस यात्रा का आयोजन गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के सहयोग से किया है। युवाओं के दल में 15 से 24 वर्ष के युवा थे और इनमें से अधिकतर आतंक प्रभावित परिवारों, अनाथालयों और समाज के कमजोर वर्गों से थे। युवाओं ने 7 रेसकोर्स के पंचवटी लॉन में प्रधानमंत्री से आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। युवाओं के प्रश्नों के उत्तर में प्रधानमंत्री ने भारत के विकास के अपने विजन, विशेषकर जम्मू तथा कश्मीर राज्य के बारे में की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन की अपार क्षमता है जो लोगों के लिए समृद्धि लाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पूरे राज्य में फिजिकल और डिजिटल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।
प्रधानमंत्री ने देश के समग्र विकास के लिए अपने विजन के बारे में विस्तार से बताया। इममें 2022 तक सभी के लिए आवास का विजन भी शामिल है।
युवाओं ने प्रधानमंत्री की बातें गौर से सुनी और प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। युवाओं ने दिल्ली जैसी आधुनिक अवसंरचना के साथ जम्मू-कश्मीर में प्रगति की इच्छा व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को हाई टी के लिए आमंत्रित किया।
Spent an enjoyable evening with over 240 youngsters from J&K. They belong to militancy affected families, orphanages & weaker sections.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2016
The youngsters from J&K, who are in Delhi as a part of "Wattan Ko Jano" initiative amazed me with their curiosity. They asked me many Qs.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2016
My young friends are very passionate about J&K's progress & want good infrastructure in the state. pic.twitter.com/8oHrO0b5I5
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2016
Spoke about steps for J&K's development, including in areas like tourism, digital connectivity, housing for all. https://t.co/XTqH3cHR6w
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2016