Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

जयगढ़ लाइटहाऊस में लाइटहाऊस और लाइटशिप महानिदेशक के प्‍लॉट की मेसर्स जे.एस.डब्‍ल्‍यू. जयगढ़ पोर्ट लिमिटेड के प्‍लॉट से अदला-बदली


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने जयगढ़ लाइटहाऊस, रत्‍नागिरी महाराष्‍ट्र में लाइटहाऊस और लाइटशिप महानिदेशक (डीजीएलएल) के प्‍लॉट की अदला-बदली मेसर्स जे.एस.डब्‍ल्‍यू. जयगढ़ पोर्ट लिमिटेड के प्‍लॉट से करने को मंजूरी दे दी।

प्‍लॉटों की अदला-बदली से डीजीएलएल तथा जेएसडब्‍ल्‍यू-जेपीएल सुविधाओं में अलग और स्‍वतंत्र पहुंच सुनिश्चित होगी और विकास तथा बे‍हतर सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए दोनों को प्‍लॉट को बेहतर बनाने की अनुमति होगी। डीजीएलएल 0.7630 हेक्‍टेयर रकबे के 12 प्‍लॉट देगा और एक हेक्‍टेयर रकबा के तीन प्‍लॉट प्राप्‍त करेगा।