Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

जर्मनी के आंतरिक मंत्रालय तथा भारत के नागर विमानन मंत्रालय के बीच उड़ान पर तैनात इन-फ्लाइट सिक्‍योरिटी ऑफिसर्स (आईएफसीओ) के परिवहन के लिए सहमति ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने जर्मनी के आंतरिक मंत्रालय तथा भारत के नागर विमानन मंत्रालय के बीच उड़ान पर तैनात इन फ्लाइट सिक्‍योरिटी ऑफिसर्स (आईएफसीओ) के परिवहन के लिए सहमति ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी दे दी।

सहमति ज्ञापन से अंतर्राष्‍ट्रीय दायित्‍वों का परिपालन होगा और भारत और जर्मनी के बीच आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी।