Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

जापान के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की


s2015011661220 [ PM India 75KB ]

जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशि‍दा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से आज मुलाकात की।

जापान के प्रधानमंत्री श्री शिन्‍जो आबे के साथ अपनी गहरी मित्रता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दोहराया कि भारत-जापान संबंध उनके हृदय के बहुत करीब हैं और वह इसे बहुत महत्‍व देते हैं। उन्‍होंने जापान में हाल में हुए आम चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए श्री शिन्‍जो आबे को बधाई दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सितंबर 2014 में जापान की अपनी सफल यात्रा और नवंबर 2014 में ब्रिस्‍बेन में जी-20 सम्‍मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री शिन्‍जो आबे के साथ अपनी बैठक को याद करते हुए कहा कि वह आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और ज्‍यादा मजबूत बनाना चाहते हैं।

s2015011661221 [ PM India 133KB ]

भारत में बढ़ रहे व्‍यावसायिक अवसरों और भारत में बढ़ते हुए जापानी व्‍यवसाय का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने जापान के साथ करीबी आर्थिक संबंधों को अपना पूरा समर्थन देने की इच्‍छा जताई। उन्‍होंने जापान की अपनी यात्रा के बाद से द्विपक्षीय सहयोग के महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्‍वागत किया।