Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री की जी20 शिखर सम्मेलन से अलग द्विपक्षीय बैठकें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जी20 सम्‍मेलन से इतर तुर्की के राष्‍ट्रपति श्री रिसप ताइयिप इरडोगन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मेक इन इंडिया और स्‍मार्ट सिटी पहलों सहित आर्थिक सहयोग के बारे में विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने चार निर्यात नियंत्रण शासनों की सदस्‍यता के लिए तुर्की का सहयोग मांगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुधार, नागरिक परमाणु सहयोग और अन्‍तरिक्ष तथा कृषि अनुसंधान में सहयोग के बारे में भी उन्‍होंने चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने स्‍पेन के प्रधानमंत्री श्री मारियानो राजोय से भी मुलाकात की। आतंकवाद से लड़ने में सहयोग करने के बारे में विचार विमर्श किया गया। रेल के आधुनिकीकरण, रक्षा निर्माण नवीकरणीय ऊर्जा और समुद्र सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने सउदी अरब के शाह सलमान बिन अब्‍दुल अजीज से भी मुलाकात की।