पीएमइंडिया
टोयोटा अध्यक्ष श्री आकियो टोयोडा और सुजूकी अध्यक्ष श्री ओ. सुजूकी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान टोयोटा-सुजूकी के बीच व्यापारिक साझेदारी और भविष्य के प्रौद्योगिकीय विकास के मुद्दे पर बातचीत हुई। इस साझेदारी से प्रौद्योगिकी और विनिर्माण के क्षेत्र में टोयोटा के वैश्विक नेतृत्व और विशेष कर, भारत में छोटे कारों के उत्पादन में सुजूकी की ताकत के एक साथ आ जाने की संभावना है। इससे नई प्रौद्योगिकी के विकास में भारत को सक्षम हो जाने की संभावना है। इसके अलावा, इन प्रौद्योगिकीयों के लिए आवश्यक पुर्जे का स्थानीय निर्माण अत्याधिक मात्रा में हो सकेगा।
इस प्रकार यह साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार सृजन में योगदान करेगी। इसके परिणामस्वरूप भारत से नई प्रौद्योगिकी आधारित कारों के निर्यात की संभावना बढ़ेगी।
Had a wonderful meeting with Mr. Akio Toyoda, President @ToyotaMotorCorp and Mr. O. Suzuki, Chairman Suzuki. https://t.co/YHsALVr6AQ
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2017