पीएमइंडिया
भारत में “जन-मन” (जनता की सोच) बदला है
भारत की सभी समस्याओं का समाधान विकास है
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत में “जन-मन” यानी लोगों की सोच में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने टोरंटो, कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत में कैसे लोगों की सोच में सार्थक बदलाव हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बैंक के अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की और बैंक से अब तक न जुड़ पाने वाले समाज के लोगों से सम्पर्क किया और इसी से प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत 14 करोड़ बैंक खाते खुले। श्री मोदी ने बताया कि किस तरह बनारस में प्रभुघाट की सफाई में नगालैंड और बनारस की दो युवतियां शामिल हुईं। लगभग 4 लाख लोगों ने एलपीजी सब्सिडी को छोड़ा है। उन्होंने कहा कि एक समाचार पत्र ने उन्हें लिखकर यह बताया है कि वह सप्ताह में एक दिन केवल सार्थक खबरें ही देगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सभी समस्याओं का समाधान केवल विकास है। उन्होंने कहा कि भारत का जनसांख्यिकी लाभ विशाल परिसंपत्ति है। उन्होंने कहा कि उनकी सभी नीतियों का फोकस 80 करोड़ युवा हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के विजन तथा कौशल विकास पर जोर और भारत में ‘श्रम के सम्मान’ के भाव को बताया। उन्होंने कहा कि इससे भारत कुशल मानव शक्ति देने वाला प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता बन सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों के ‘जन-मन’ में परिवर्तन हुआ है उसी तरह युवाओं की सोच भी बदली है। अब युवा कड़ी मेहनत को तैयार हैं, उन्हें सिर्फ सही अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत को रोजगार सृजक देश बनाना है, न की रोजगार चाहने वालों का देश। प्रधानमंत्री ने फ्रांस के साथ परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए उपकरणों की अनुमति देने वाले सहमति पत्र पर हस्ताक्षर की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को यूरेनियम कनाडा से मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे मानवता का छठा भाग पर्यावरण सुरक्षा में योगदान दे सकेगा।
I want to thank the PM of Canada and the people of this Nation. Canada has welcomed me with immense enthusiasm: PM @narendramodi — PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
This respect is not for a person, it is not for Narendra Modi but it is for the 125 crore people of India: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
Narendra Modi was not the cause Indians made a mark here, you are the cause Indians have made a mark here: PM @narendramodi to diaspora — PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
My experience of working with Canada has always been very good right from the time I was the Chief Minister in Gujarat: PM
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
I came here yesterday and I will go back tomorrow but I will never forget your affection: PM @narendramodi in Toronto — PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
India + Canada, can you image the strength this partnership has: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
The decisions we have taken today have been taken in a friendly atmosphere. Our association is going to be very long: PM — PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
It is not that only the Government has changed. ‘Jan Man’ has changed: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
There is a new atmosphere of trust in our Nation: PM @narendramodi — PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
Whatever is happening is not due to Modi but it is due to the people of India: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
There is one solution to all the problems and that is development: PM @narendramodi — PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
I can tell you, India has the strength, what is needed is opportunity: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
We want our youth to be job creators not job seekers. Skill development is very important: PM @narendramodi — PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
In times of crisis we do not see the colour of anyone’s passport. We do everything possible for people: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2015
Thank you Toronto! Thank you @pmharper. Unforgettable experience at the Indian Community Programme. pic.twitter.com/JGKL5WXDrC — Narendra Modi (@narendramodi) April 16, 2015