पीएमइंडिया
विमुद्रीकरण के बाद डिजिटल भुगतान प्रणाली और कैशलेस अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लोगों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई लकी ग्राहक योजना और डिजि-धन व्यापार योजना में विभिन्न आयु वर्गों, व्यवसायों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं।
देश भर में 24 डिजि-धन मेलों के दौरान 3.81 लाख ग्राहकों और 21 हजार व्यापारियों को 60.90 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का विजेता घोषित किया जा चुका है। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के तहत सामान्य सेवा केंद्रों (कॉमन सर्विस सेंटर्स) ने डिजिटल भुगतान प्रणाली के जरिए लेनदेन करने के लिए 1.94 करोड़ नागरिकों और 5.93 लाख व्यापारियों को प्रशिक्षित किया है।
नीति आयोग की लकी ड्रा योजना में ग्राहकों के लिए ‘लकी ग्राहक योजना, एलजीवाई’ और व्यापारियों के लिए ‘डिजि-धन योजना, डीवीवाई’ के तहत देश भर में 24 डिजि-धन मेलों के दौरान दैनिक/साप्ताहिक आधार पर 3.81 लाख से अधिक विजेताओं को 60.90 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जा चुकी है। भाग्यशाली विजेताओं में अन्य लोगों के अलावा ओडिशा के रामपुर में मोबाइल की दुकान चलाने वाले 24 साल के आशुतोष मिश्रा, मुंबई के घाटकोपर के 24 साल के जाधव अमित अनिल, नासिक के 27 साल के मंगेश अनंतराव जाधव, बंगलुरू के उलसूर की 42 साल की सुमन सप्रा और आंध्र प्रदेश की 54 साल की गृहिणी तृप्ता देवी शामिल हैं। विजेता सूची में छोटे किसानों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, गृहिणियों, मजदूरों आदि समेत जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों शामिल हैं।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा के विश्लेषण से पता चलता है कि डिजिटल भुगतान को अपनाए जाने को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सकारात्मक है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक उन शीर्ष पांच राज्यों में हैं, जहां विजेताओं की संख्या सबसे अधिक है। पुरुषों एवं महिलाओं का इसमें सक्रिय सहभागिता देखने को मिली है। इस योजना के ज्यादा विजेता 21 से 30 वर्ष की आयु के हैं।
इन दोनों योजनाओं का शुभारंभ 25 मार्च, 2016 को हुआ था। ये योजनाएं 14 अप्रैल, 2017 तक चलेंगी। इन योजनाओं का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करना है। 15,000 विजेता प्रतिदिन 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि पाएंगे। यानी प्रत्येक व्यक्ति को 1000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, 14,000 विजेता साप्ताहिक ड्रा के लिए क्वालिफाई करेंगे। प्रत्येक सप्ताह के लिए कुल पुरस्कार राशि 8.3 करोड़ रुपये होगी।
रूपे कार्ड, भीम यूपीआई (भारत इंटरफेस फॉर मनी/यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस), यूएसएसडी आधारित *99# सेवा और आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक और व्यापारी दैनिक और साप्ताहिक लकी ड्रा में हिस्सा लेने के पात्र होंगे।
ये लकी ड्रा देश भर में आयोजित होने वाले डिजि-धन मेला में निकाले जाएंगे। लोगों के मस्तिष्क में डिजिटल भुगतान को बैठाने के लिए देश भर में 100 से अधिक डिजि-धन मेला आयोजित किए जाएंगे। 25 दिसंबर, 2016 से अब तक देश भर में 24 डिजि-धन मेलों का आयोजन किया जा चुका है। इनमें नई दिल्ली, गुरुग्राम, लुधियाना, पणजी, देहरादून, लखनऊ, रांची, रायपुर, मुंबई, मेरठ, हल्द्वानी, अमृतसर, पुणे, पटना, विजयवाड़ा, चंडीगढ़, गुवाहाटी, कोच्चि, बिलासपुर, बोकारो, दादरा एवं नगर हवेली, बेंगलुरू, जम्मू और हैदराबाद शामिल हैं। इसमें अब तक 12 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया है। पहली फरवरी से, यह कवायद 21 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। आगामी डिजि-धन मेले नीचे दिए गए कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे –
सारिणी – लकी ग्राहक योजना के एक फरवरी, 2017 तक होने वाले ड्रा के लिए शहरों की सूची
|
2. |
20 जनवरी, 2017 |
अरुणाचल प्रदेश |
ईटानगर |
|
3. |
21 जनवरी, 2017 |
ओडिशा |
भुवनेश्वर |
|
4. |
22 जनवरी, 2017 |
महाराष्ट्र |
ठाणे |
|
5. |
23 जनवरी, 2017 |
छत्तीसगढ़ |
भिलाई |
|
6. |
24 जनवरी, 2017 |
मध्य प्रदेश |
इंदौर |
|
7. |
25 जनवरी, 2017 |
कर्नाटक |
मैंगलौर |
|
8. |
26 जनवरी, 2017 |
राजस्थान |
जयपुर |
|
9. |
27 जनवरी, 2017 |
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह |
पोर्ट ब्लेयर |
|
10. |
28 जनवरी, 2017 |
तमिलनाडु |
चेन्नई |
|
11. |
29 जनवरी, 2017 |
गुजरात |
अहमदाबाद |
|
12. |
30 जनवरी, 2017 |
मध्य प्रदेश |
ग्वालियर |
|
13. |
31 जनवरी, 2017 |
हरियाणा |
फरीदाबाद |
|
14. |
01 फरवरी, 2017 |
राजस्थान |
अल्वर |
1. | 19 जनवरी, 2017 | मध्य प्रदेश | भोपाल |
|---|
पृष्ठभूमिः-
डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय वित्त एवं कंपनी मामले मंत्री श्री अरुण जेटली और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विधि एवं न्याय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा 25 दिसंबर, 2016 को लकी ग्राहक योजना और डिजि-धन व्यापार योजना पुरस्कार का शुभारंभ किया गया था। 14 अप्रैल, 2017 तक देश भर के 100 विभिन्न शहरों में 100 डिजिधन मेलों में लकी ड्रा निकाले जाएंगे। इस योजना मुख्य बातें इस प्रकार हैं –
• इस योजना के तहत ग्राहकों और व्यापारियों द्वारा नौ नवंबर, 2016 से 14 अप्रैल 2017 के बीच किया जाने वाला सभी डिजिटल लेनदेन पुरस्कार जीतने के लिए पात्र होगा।
• ऐसे सभी लेनदेन जिन्होंने दैनिक/साप्ताहिक पुरस्कार जीता हो, 14 अप्रैल, 2017 को होने वाले मेगा ड्रा के लिए भी पात्र होंगे।
• ग्राहकों के लिए एक करोड़ रुपये, 50 लाख रुपये और 25 लाख रुपये के तीन मेगा पुरस्कार हैं।
• व्यापारियों के लिए भी 50 लाख रुपये, 25 लाख रुपये और 12 लाख रुपये के तीन मेगा पुरस्कार रखे गए हैं।
• भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों, नीति आयोग के प्रतिनिधियों और आम लोगों की मौजूदगी में एनपीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग केंद्रों पर हर दिन के ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
• इस योजना का कुल बजट 340 करोड़ रुपये रखा गया है। इनमें से 300 करोड़ रुपये ग्राहकों और व्यापारियों पर खर्च किए जाएंगे जबकि शेष 40 करोड़ रुपये की राशि जागरुकता और प्रचार के लिए खर्च की जाएगी।
• इस योजना के कुल विजेताओं की संख्या 18.75 लाख से ऊपर जाने की संभावना है।