पीएमइंडिया
दुनियाभर के राष्ट्रध्यक्षों के शेफों के क्लब यानी क्लब डे शेफ डे शेफ (सीसीसी) के सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
इस क्लब में दो दर्जन देशों के राष्ट्राध्यक्षों के निजी शेफ शामिल हैं। इस क्लब को अनौपचारिक रूप से विश्व की सबसे लजीज सोसाइटी के रूप में जाना जाता है।
यह पेरिस स्थित संगठन है। पहली बार भारत में इनकी महासभा आयोजित होने वाली है। दिल्ली के अलावा ये सभी शेफ जल्द ही आगरा और जयपुर भी जाएंगे।
इस क्लब के अन्य सदस्यों में भारत के राष्ट्रपति के निजी शेफ श्री मोंटू सैनी, अमेरिकी राष्ट्रपति की निजी शेफ क्रिसटेटा कोमरफोर्ड और ब्रिटेन की महारानी के शेफ श्री मार्क फ्लेनागन भी शामिल हैं।
इन शेफ ने प्रधानमंत्री के साथ एक सामूहिक फोटो खिंचवाई और उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंट किए।
Met some of the most decorated Chefs, serving heads of states of various nations, during an interaction with Club des Chefs des Chefs (CCC). pic.twitter.com/PH6dxCgAwu
— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2016