पीएमइंडिया
[
173KB ]
नागा संगठन- नागा होहो के एक छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। नागा होहो के अध्यक्ष श्री छुबा ओजूकुम ने इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की।
इन सदस्यों ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
Members of Naga Hoho, a Naga organisation, met me. They appreciated Govt’s efforts towards development of Northeast. pic.twitter.com/otGBLt9dKV
— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2015