Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की


नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा, जो संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य की विशेष प्रतिनिधि हैं, ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “हमने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर(डीपीआई) आधारित क्रांति वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और सुगम बना रही है।”  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया भर के भागीदार देशों के साथ अपने अनुभवों को साझा करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।  

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई, जो वित्तीय स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि भी हैं और वित्तीय समावेशन के लिए लंबे समय से एक वैश्विक समर्थक रही हैं।

हमने चर्चा की कि कैसे भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर(डीपीआई) आधारित क्रांति वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और सुगम बना रही है, साथ ही ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा दे रही है और बड़े पैमाने पर लोगों को सशक्त बना रही है।

भारत दुनिया भर के भागीदार देशों के साथ अपने अनुभवों को साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

@UNSGSA

***

पीके/केसी/पीकेपी