Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

नेपाल के प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई दी


नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के पी शर्मा ओली ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को फोन किया और लोकसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बधाई के लिए प्रधानमंत्री श्री ओली को धन्‍यवाद दिया और भारत-नेपाल मित्रता को मजबूत बनाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

दोनों नेताओं ने विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति पर संतोष व्‍यक्‍त करते हुए दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्‍ठ और मैत्रिपूर्ण सम्‍बंधों को मजबूत बनाने का संकल्‍प दोहराया।