पीएमइंडिया
में नेपाल सरकार के निमंत्रण पर 3 अगस्त, 2014 से 4 अगस्त, 2014 तक नेपाल की यात्रा पर जा रहा हूँ। मैं अपने दौरे के बारे में उत्साहित हूँ और मुझे प्रसन्नता है कि मैं प्रधानमंत्री पद का कार्यभार सम्भालने के कुछ ही सप्ताह के भीतर वहां जाने में समर्थ हो पाया हूँ।
मेरा दौरा हमारे देशों की प्रकृति, इतिहास, संस्कृति, अध्यात्म और धर्म की साझा विरासत को प्रतिबिम्बित करता है। यह दौरा नेपाल के साथ सम्बंधों के प्रति मेरी सरकार की उच्च प्राथमिकता एवं हमारे सम्बंधों को एक नए क्षितिज तक ले जाने के हमारे संकल्प की भी रेखांकित करता है।
मेरा यह दौरा 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का प्रथम द्विपक्षीय दौरा है।
प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के मेरे शपथ गहण समारोह में शामिल होने पर मैं रोमांचित हुआ था, जो नेपाल और भारत के लोगों की एकजुटता तथा लोकतंत्र के प्रतिहमारी परस्पर वचनबद्धता को प्रदर्शित करता है। भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की हाल में सम्पन्न बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात भी 23 वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद हुई, जिनमें हमारे द्विपक्षीय सम्बंधों एवं सहयोग के सम्यक परिप्रेक्ष्य में समीक्षा हुई और आर्थिक सम्बंधों, व्यापार, एवं सम्प्रेषणीयता पर ध्यान केंद्रित हुआ।
अपने दौरे के दौरान, मुझे द्विपक्षीस सम्बंधों के सम्पूर्ण परिप्रेक्ष्य में नेपाल के नेतृत्व के साथ विस्तार से विचार-विमर्श करने का अवसर प्राप्त होगा। मैं तेजी से रूपान्तरित हो रहे दो देशों के बीच नई शताब्दी में नए सम्बंधों को नया आयाम देने के लिए नेपाल के नेतृत्व के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ।
हम व्यापार और निदेश, पन-बिजली, कृषितथा कृषिप्रंसस्करण, पर्यावरण, पर्यटन, शिक्षा संस्कृतिऔर ,खेल सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ करने के उपायों की पहचान करेंगे। मैं नए डिजीटल युग की पूर्ण क्षमता के दोहन तथा दोनों देशोंके युवाओं के लिए नए अवसरों के निर्माण के लिए भी नेपाल के नेतृत्व तथा उनके व्यावसायिक पुरोधाओं के साथ विचार-विमर्श करूगां। नेपाल ने शांतिप्रक्रिया तथा बहुपक्षीय लोकतंत्र की दिशा में नेपाल परिसंक्रमण में प्रशंसनीय प्रगतिकी है। नवम्बर, 2013 में सम्पन्न नए संविधान सभा-सह-संसदीय चुनावों का सफल संचालन नेपाली नेतृत्व एवं नेपाल की जनता की एक और उपलब्धिहै। मैं नेपाल के निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा नेपाल की जनता का हृदय से आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे नेपाल की संसद को सम्बोधित करने का गौरव प्रदान किया है।
निकट मित्र एवं पडौसी होने के नाते हमें नेपाल के सामाजिक-आर्थिक विकास में अग्रणी साझेदार होने का अवसर प्राप्त हुआ। हम नेपाल के विकासात्मक प्रयासों में अपना सतत सहयोग प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। सीमावर्ती संरचनागत विकास के लिए चल रही प्रमुख परियोजनायें सीमा के दोनों और रह रहे लोगों की आर्थिक समृद्धिमें सहायक होगी और इससे आवागमन में भी वृद्धिहोगी। इस दौरे के दौरान, हम अपने विकासात्मक सहयोग को और मजबूत करने की सम्भावनाओं का पता लगाएंगे।
मैं दोनों देशों के बीच व्यक्ति से-व्यक्ति सम्बंधों को और मजबूत करने तथा हमारी खुली सीमाओं, विशेषकर युवाओं के बीच सम्बंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए नेपाली नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करूंगा।
मुझे आशा है किमेरे इस दौरे से भारत-नेपाल सम्बंधों में एक नए अध्याय की शुरूआत होगी। नेपाल के साथ सम्बंध, कहीं अधिक सतत राजनैतिक संलिप्तता एवं हमारे असाधारण व्यापार सम्बंधों के चित्र फलक पर निकटतम सहयोग, जो समृद्धिके लिए दक्षिण एशियाई साज्जे दारी की दिशा में एक आदर्श एवं दिशा का निर्धारण करेगा।