Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

पटना में भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री से बातचीत कर स्थिति की समीक्षा की; प्रधानमंत्री राहत कोष से राहत देने की भी घोषणा की


पटना के गांधी मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान हुई भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कल शाम बिहार के मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी से टेलीफोन पर बातचीत की और स्थिति की समीक्षा की।।  प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।