Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

पवित्र परिवार समागम (कांग्रेगेशन ऑफ द होली फैमिली) ने प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद दिया


पवित्र परिवार समागम (कांग्रेगेशन ऑफ द होली फैमिली) ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से परिवारों की संरक्षि‍का बीएल. मदर मरियम थ्रेसिया को संत घोषित किए जाने पर उनके द्वारा सम्‍मान प्रकट किए जाने पर उन्‍हें धन्यवाद दिया है।

कांग्रेगेशन ऑफ द होली फैमिली ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा “मैं सीनियर उदय सोर, पवित्र परिवार समागम का सुपीरियर जनरल, इस अवसर पर आपको अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से परिवारों की संरक्षि‍का बीएल. मदर मरियम थ्रेसिया को संत घोषित किए जाने की सराहना के लिए आपको ईमानदारीपूर्वक धन्यवाद देता हूं। वह एक महान दृष्टि वाली व्यक्ति, एक संत महिला, एक महान रहस्यवादी थीं जिन्‍होंने विभिन्न कठिनाइयों से जूझते हुए अपने मिशन को पूरा किया था। आपने नए भारतीय संत मरियम थ्रेसिया के प्रति सच्‍चे हृदय से प्रशंसा व्यक्त की है, जिन्होंने प्यार और शांति प्रदान करने एवं शिक्षा के माध्यम से भी आसपास के परिवारों के उत्थान के लिए बहुत मेहनत की। इस प्रकार, उन्‍होंने राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया था। आदरणीय मोदी जी, ‘मन की बात’ के माध्यम से आपका सराहना संदेश हृदय को छू लेने वाला था और इसे हमारे समूह और आस-पास के सभी लोगों ने बहुत सराहा था।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मरियम थ्रेसिया को संत घोषित किए जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा, “यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है कि आगामी 13 अक्टूबर को परम पावन पोप फ्रांसिस बहन मरियम थ्रेसिया को संत के रूप में घोषित करेंगे। मैं बहन मरियम थ्रेसिया को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के नागरिकों और विशेषकर, हमारे ईसाई भाइयों और बहनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।”