Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

पीएम ने उत्तराखंड में बादल फटने से हुई जनहानि पर अफसोस जताया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में बादल फटने और भारी बारिश से हुई जनहानि पर गहरा दुख जाहिर किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बादल फटने और भारी बारिश से हुई जनहानि पर गहरा दुख है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में हालात जल्द से जल्द सामान्य होने की आशा करता हूं।’