Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

पीटीपी-एनईआर एक बेहतरीन योजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर के प्रतिभाशाली कारीगरों के जीवन में सुधार लाना है: प्रधानमंत्री


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तरपूर्वी क्षेत्र से जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विपणन और रसद विकास (पीटीपीएनईआर) एक बेहतरीन योजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर से संबंधित प्रतिभाशाली कारीगरों के जीवन में सुधार लाना है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि यह योजना पूर्वोत्तर के उत्पादों की व्यापक दृश्यता भी सुनिश्चित करेगी।

एक ट्वीट में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि पीटीपीएनईआर योजना का उद्देश्य उत्पादों की खरीद, रसद और विपणन में दक्षता बढ़ाकर जनजातीय कारीगरों के लिए आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के जवाब में एक ट्वीट में कहा;

पीटीपीएनईआर एक बेहतरीन योजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर के प्रतिभाशाली कारीगरों के जीवन में सुधार लाना है। यह पूर्वोत्तर के उत्पादों के लिए अच्छी दृश्यता भी सुनिश्चित करेगा। इससे आदिवासी समुदायों को विशेष रूप से लाभ होगा।

***

एमजी/ एमएस/आरपी/ एसकेएस/डीके-