Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

पुलिस स्‍मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ के शहीदों को समर्पित पुस्‍तक का विमोचन किया

पुलिस स्‍मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कर्तव्‍य निभाते हुए अपने प्राण न्‍यौछावर करने वाले सीआरपीएफ के शहीदों को समर्पित पुस्‍तक का विमोचन किया।

पुलिस स्‍मृति दिवस – 21 अक्‍टूबर के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने “वॉरियअर्स रिमेंबर्ड” पुस्‍तक का विमोचन किया। यह पुस्‍तक सीआरपीएफ के उन बहादुर जवानों की याद में समर्पित है, जिन्‍होंने कर्तव्‍य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दीं।

प्रधानमंत्री ने 2014 में पुलिस महानिदेशकों के वार्षिक सम्‍मेलन के दौरान इच्‍छा जाहिर की थी कि प्रत्‍येक पुलिस बल को अपने अधिकारियों और कर्मियों की बहादुरी के कार्यों का संकलन करना चाहिए, ताकि वे आने वाली पीढि़यों को प्रेरित कर सकें।

देशभर में सीआरपीएफ के प्रत्‍येक शहीद के परिजनों को इस पुस्‍तक की प्रति भेंट की जाएगी।