
Your Excellency, Mr. Prime Minister
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार!
पोलैंड के प्रधानमंत्री जी का भारत में हार्दिक स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।
2024 में मेरी पोलैंड यात्रा के दौरान उन्होंने मेरा और मेरे डेलिगेशन का आत्मीय स्वागत किया था। उस यात्रा में हमने अपने संबंधों को Strategic Partnership का दर्जा दिया।
इसी मजबूत आधार पर, पिछले दो वर्षों में हमारी साझेदारी ने नई गति पकड़ी है। और आज प्रधानमंत्री जी के साथ हुई बैठक में, हमने अपनी Strategic Partnership को और सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
Friends,
भारत और पोलैंड की मित्रता केवल कूटनीतिक संबंधों पर नहीं, बल्कि मानवता और संवेदना की साझी विरासत पर आधारित है।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जामनगर और कोल्हापुर के राजपरिवारों ने, पोलैंड के हजारों बच्चों और परिवारों को भारत में आश्रय दिया था। आज भी पोलैंड के लोग जाम साहब को बड़े सम्मान से “दोब्री महाराजा”, यानी “Good Maharaja” के नाम से याद करते हैं।
2022 में यूक्रेन से हमारे स्टूडेंट्स की सुरक्षित वापसी में सहयोग देकर, पोलैंड ने भी मानवता की इसी भावना को आगे बढ़ाया। मुझे खुशी है कि जाम साहब यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से, पोलैंड के युवा भारत आ रहे हैं और हमारी ऐतिहासिक मित्रता को नई पीढ़ी तक ले जा रहे हैं।
Friends,
आज विश्व अनिश्चितता और बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में भी भारत और पोलैंड, दोनों ही ग्रोथ, टेक्नॉलजी और इनोवेशन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।
पिछले वर्ष पोलैंड की GDP ने एक ट्रिलियन डॉलर का ऐतिहासिक पड़ाव पार किया। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को बहुत बहुत बधाई देता हूँ। वहीं, भारत ने भी पिछले क्वार्टर में 7.8% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है।
हमारी बढ़ती आर्थिक ताकत ने भारत-पोलैंड साझेदारी के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। और भारत-यूरोपियन यूनियन Free Trade Agreement ने इन अवसरों को और व्यापक बनाया है। इस समझौते के लागू होने पर भारत से पोलैंड को, मशीनरी, केमिकल्स, प्लास्टिक्स और इंजीनियरिंग गुड्स के निर्यात के नए अवसर खुलेंगे। साथ-ही, रेलवे और मोबिलिटी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और बायो-टेक जैसे क्षेत्रों में हम पोलैंड से नए निवेश आकर्षित करेंगे।
मुझे विशेष खुशी है कि प्रधानमंत्री जी एक बड़े बिज़नेस डेलिगेशन के साथ भारत आए हैं। हमें विश्वास है कि दोनों देशों की कंपनियाँ मिलकर विश्व के लिए trusted supply chains विकसित करेंगी, और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के हमारे साझा लक्ष्य को भी साकार करेंगी।
Friends,
आज हमने डिफेन्स, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी में संबंधों को प्रगाढ़ करने पर सहमति बनाई है। इन सभी स्ट्रैटीजिक क्षेत्रों में हम पोलैंड की कम्पनीज़ को भारत के साथ co-development और co-production करने के लिए आमंत्रित करते हैं।
क्रिटिकल मिनरल्स और कोल गैसिफिकेशन में भी, हम पोलैंड की एक्स्पर्टीज़ को साथ लेकर नई साझेदारियाँ विकसित करेंगे।
IT और साइबर सिक्योरिटी में हमारे संबंध पहले से ही मजबूत हैं। कई भारतीय IT कम्पनीज़ पोलैंड में काम कर रही हैं।इस सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, हमने भारत-पोलैंड start-up bridge स्थापित करने पर सहमति बनाई है।
हम दोनों देशों के युवाओं के बीच टेक्नॉलजी hackathons भी आयोजित करेंगे। इन पहलों से AI, साइबर, फिन-टेक और अन्य emerging technologies में हमारे सहयोग को नई गति मिलेगी, और दोनों देशों के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
Friends,
कल्चरल और People-to-people ties हमारे संबंधों की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमें बहुत खुशी है कि पोलैंड में संस्कृत अध्ययन और Indology की समृद्ध परंपरा है।
क्राकोव शहर में हमने Indian Studies Chair की स्थापना की है। आज हमने कल्चर और एजुकेशन, और साथ-साथ स्पोर्ट्स और टुरिज़म में भी सहयोग को और सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है।
Friends,
आज हमने regional और global developments पर भी विस्तार से चर्चा की। भारत और पोलैंड, दोनों डेमॉक्रैटिक वैल्यूस और rule of law में विश्वास रखते हैं। हमारा मानना है कि global governance institutions को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए रिफॉर्म आवश्यक है।
यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, भारत शांति की दिशा में किये गए हर सार्थक प्रयास का समर्थन करता रहेगा।
Your Excellency,
हमारे साझा इतिहास में मानवता और संवेदना की गहरी छाप है। और हमारे साझा भविष्य में इनोवेशन और टेक्नॉलजी सहयोग की असीम संभावनाएँ हैं।
मुझे विश्वास है कि आपकी इस यात्रा से, भारत-पोलैंड Strategic Partnership को नई ऊर्जा और नई ऊँचाई मिलेगी। एक बार फिर, आपका और आपके डेलिगेशन का हार्दिक स्वागत है।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
****
MJPS/SS/PRK
Addressing the joint press meet with PM Donald Tusk of Poland. @donaldtusk https://t.co/qTjZznPvZ3
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2026
We also discussed ways to deepen India-Poland ties in technology, innovation and people-to-people exchanges. We have agreed to establish an India-Poland StartUp Bridge and organise technology hackathons for our youth. We will also expand cooperation in AI, cybersecurity, education, culture, sports and tourism.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2026
Held excellent talks with Prime Minister Donald Tusk of Poland. We reviewed the progress in our Strategic Partnership and discussed ways to further strengthen cooperation in: Trade and investment. Defence and space. Nuclear energy. Critical minerals. We also exchanged views on regional and global issues. @donaldtusk
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2026
पोलैंड के प्रधानमंत्री जी का भारत में हार्दिक स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। 2024 में मेरी पोलैंड यात्रा के दौरान उन्होंने मेरा और मेरे डेलिगेशन का आत्मीय स्वागत किया था। उस यात्रा में हमने अपने संबंधों को Strategic Partnership का दर्जा दिया। इसी मजबूत आधार पर, पिछले दो वर्षों में हमारी साझेदारी ने नई गति पकड़ी है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026
भारत और पोलैंड की मित्रता केवल कूटनीतिक संबंधों पर नहीं, बल्कि मानवता और संवेदना की साझी विरासत पर आधारित है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जामनगर और कोल्हापुर के राजपरिवारों ने, पोलैंड के हजारों बच्चों और परिवारों को भारत में आश्रय दिया था: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026
हमारी बढ़ती आर्थिक ताकत ने भारत-पोलैंड साझेदारी के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। और भारत-यूरोपियन यूनियन Free Trade Agreement ने इन अवसरों को और व्यापक बनाया है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026
हमारी बढ़ती आर्थिक ताकत ने भारत-पोलैंड साझेदारी के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। और भारत-यूरोपियन यूनियन Free Trade Agreement ने इन अवसरों को और व्यापक बनाया है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026
आज हमने defence, space और nuclear energy में संबंधों को प्रगाढ़ करने पर सहमति बनाई है। इन सभी strategic क्षेत्रों में हम पोलैंड की companies को भारत के साथ co-development और co-production करने के लिए आमंत्रित करते हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026
Cultural और People-to-people ties हमारे संबंधों की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमें बहुत खुशी है कि पोलैंड में संस्कृत अध्ययन और Indology की समृद्ध परंपरा है। क्राकोव शहर में हमने Indian Studies Chair की स्थापना की है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026
भारत और पोलैंड, दोनों democratic values और rule of law में विश्वास रखते हैं। हमारा मानना है कि global governance institutions को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए reform आवश्यक है। यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, भारत शांति की दिशा में किये गए हर सार्थक प्रयास का समर्थन करता रहेगा: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026