पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आईसीटी आधारित सक्रिय शासन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन संबंधी बहुकोणीय मंच ‘प्रगति’ के जरिए अपने 9वें संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
सीमा शुल्क और उत्पाद क्षेत्र संबंधी लोगों की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री ने आदेश दिया कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने उन सभी सचिवों से आग्रह किया, जिनके विभाग व्यापक जन-संपर्क से जुड़े हैं कि वे शिकायतों की उच्च स्तरीय निगरानी के लिए फौरन प्रणाली स्थापित करें।
अपनी समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ने सड़क, रेल, कोयला, बिजली और नवीनकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों संबंधी सभी महत्वपूर्ण संरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। ये परियोजनाएं महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों में फैली हैं।
आज जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई उनमें मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक, दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा और इलाहाबाद से हल्दिया तक जलमार्ग विकास परियोजना शामिल है।
प्रधानमंत्री ने उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (उदय) की प्रगति की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय वृद्ध जन पेंशन योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की और इस बात पर जोर दिया कि लाभार्थियों को समय पर भुगतान होना चाहिए।
Issues discussed during today's PRAGATI interaction include progress of UDAY & implementation of National Old Age Pension Scheme.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 27, 2016
Discussions were held on significant projects like Mumbai Trans-Harbour Link, DMIC & Jal Marg Vikas Project from Allahabad to Haldia.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 27, 2016
Also called for top-level monitoring of people's grievances relating to the customs and excise sector. https://t.co/iKKdowfvBx
— Narendra Modi (@narendramodi) January 27, 2016