Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री अपने नाम पर मंदिर बनाये जाने की खबर से स्तम्भित


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वह उनके नाम पर एक मंदिर बनाए जाने के समाचार से स्तम्भित हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा “मेरे नाम पर मंदिर बनाए जाने के बारे में खबर देखी है। मैं स्तम्भित हो गया। यह विस्मयकारी और भारत की महान परम्पराओं के विरूद्ध है। हमारी संस्कृति हमें ऐसे मंदिर बनाने की सीख नहीं देती। व्यक्तिगत रूप से इसने मुझे दुखी कर दिया। ऐसा करने वालों से मैं आग्रह करूंगा कि वह इसे न करें। अगर आपके पास समय और संसाधन हैं तो कृपया उसका उपयोग एक स्वच्छ भारत बनाने के हमारे सपनों को पूरा करने की दिशा में करें।”