Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री आज गुजरात के दौरे पर जाएंगे, गांधीनगर में मंगलवार को अफ्रीकन विकास बैंक की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह आज कच्छ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। मंगलवार, 23 मई को प्रधानमंत्री गांधीनगर में अफ्रीकन विकास बैंक की वार्षिक बैठक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।

कल किए गए कई ट्वीट्स में प्रधानमंत्री ने अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा की विस्तार से जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘कल मैं दो दिन की गुजरात दौरे की शुरुआत करूंगा। इस दौरान में कच्छ और गांधीनगर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करूंगा।

मैं कांडला पोर्ट में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करूंगा और कई की आधारशिला रखूंगा। मैं गांधीधाम में एक जनसभा को भी संबोधित करूंगा।

भचाऊ में, मैं एक पम्‍प स्‍टेशन का उद्घाटन और एक जनसभा में शिरकत करूंगा। आप इसे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। nm4.in/dnldapp कच्छ का मेरे हृदय में विशेष स्थान है। यह अद्भुत लोगों और लचीलेपन की उल्लेखनीय भावना से समृद्ध क्षेत्र है।

2001 के भूकंप से अकल्पनीय विनाश से पीड़ित कच्छ आज भारत के तेजी से विकास करने वाले जिलों में से एक है।

मंगलवार को मैं अफ्रीकन विकास बैंक समूह की बैठक के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने के लिए गांधीनगर में रहूंगा।

अफ्रीकन विकास बैंक समूह की वार्षिक बैठक की थीम बहुत ही प्रासंगिक रखी गई है, ‘अफ्रीका में संपत्ति निर्माण के लिए कृषि का रूपांतरण’।

अफ्रीकन विकास बैंक समूह की वार्षिक बैठक से इतर मैं कुछ प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों से मुलाकात करूंगा, जो अफ्रीकन विकास बैंक समूह की वार्षिक बैठक 2017 में हिस्सा ले रहे हैं।’