Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री आज लखनऊ दौरे पर जाएंगे, कल योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ का दौरा करेंगे, जहां वह कल होने वाले योग दिवस कार्यक्रम समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

आज शाम प्रधानमंत्री सीएसआईआर – केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीडीआरआई) जाएंगे।

प्रधानमंत्री डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के एक भवन का भी उद्घाटन करेंगे। लखनऊ में प्रधानमंत्री 400 किलोवाट की लखनऊ/कानपुर डी/सी ट्रांसमिशन लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री पीएम आवास योजना के लाभकर्ताओं को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।

कल सुबह, तीसरे योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आप प्रधानमंत्री के लखनऊ के सभी कार्यक्रमों का अपने मोबाइल पर सजीव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए http://nm4.in/dnldapp पर जाना होगा।