पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री श्रीमती शेख हसीना ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संयुक्त रूप से बांग्लादेश में विकास परियोजनाओं के लिए ई-पट्टिका का अनावरण किया।
दोनों नेताओं ने बसों और ट्रकों की आपूर्ति, 36 सामुदायिक क्लीनिकों के उद्घाटन, 11 जल उपचार संयंत्रों और बांग्लादेश के लिए राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क के विस्तार के लिए ई-पट्टिका का अनावरण किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री श्रीमती शेख हसीना के साथ उनका छठा वीडियो कॉन्फ्रेंस है। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत संपर्क के लिए प्रधानमंत्री श्रीमती शेख हसीना का दृष्टिकोण सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि आज के इस अनावरण से न केवल परिवहन कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि ज्ञान कनेक्टिविटी को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क बांग्लादेश, भारत और दुनिया के अनुसंधान संस्थानों को आपस में जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि बसें और ट्रक किफायती सार्वजनिक परिवहन में मददगार होंगे; जल उपचार संयंत्र स्वच्छ पानी की आपूर्ति में मदद करेंगे और सामुदायिक क्लीनिक बांग्लादेश में लगभग 2 लाख लोगों को लाभान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं दर्शाती हैं कि भारत-बांग्लादेश संबंध लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बांग्लादेश के लिए प्रधानमंत्री श्रीमती शेख हसीना द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्यों की सराहना की और भारत का समर्थन दोहराया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंध निरंतर आगे बढ़ेंगे।
बहुत बड़े जनादेश के साथ प्रधानमंत्री शेख हसीना जी की ऐतिहासिक विजय के लिए उन्हें हार्दिक बधाई भी देता हूँ: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2019
प्रधानमंत्री शेख हसीना जी के साथ यह मेरी छठी video conference है।
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2019
इतनी सरलता से, और इतनी बार, किन्हीं दो देशों के नेतृत्व के बीच में संपर्क होना, अपने आप में दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच संबंध कितने गहरे और मजबूत हैं: PM @narendramodi
भारत और बांग्लादेश के बीच connectivity मजबूत करने की बात जब भी होती है, तो उसका सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत मैं प्रधानमंत्री शेख हसीना जी के vision को मानता हूँ: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2019
और इसलिए, मुझे बहुत प्रसन्नता है कि आज हमने न सिर्फ़ transport, बल्कि साथ ही knowledge में भी connectivity बढ़ाने के क़दम उठाए हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2019
बांग्लादेश से जुड़ कर, भारत का National Knowledge Network अब बांग्लादेश के scholars और research संस्थानों को भारत और पूरे विश्व से जोड़ने वाली एक मजबूत कड़ी बनेगा: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2019
बसों और trucks की आपूर्ति बांग्लादेश सरकार द्वारा affordable public transport प्रदान करने के प्रयासों में सहायक भूमिका अदा करेगी: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2019
Water Treatment Plants हज़ारों घरों में शुद्ध पेयजल पहुँचाएँगे।
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2019
और Community Clinics से लगभग 2 लाख लोग लाभान्वित होंगे, जिन्हें अपने घरों के पास स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी: PM @narendramodi
यह सभी projects सीधे रूप से जनता के जीवन से जुड़े हुए हैं। यह projects दर्शाते हैं कि भारत-बांग्लादेश संबंध दोनों देशों की जनता की quality of life सुधारने के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका अदा कर रहे हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2019
भारत और बांग्लादेश के लोगों के संबंध आत्मीयता और पारिवारिक भावनाओं से परिपूर्ण संबंध हैं।
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2019
बांग्लादेश का विकास भारत के लिए ख़ुशी का विषय तो है ही, हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
प्रधानमंत्री शेख हसीना जी ने बांग्लादेश के विकास के लिए महत्वकांक्षी लक्ष्य तय किये हैं: PM
आज मुझे बांग्लादेश से यहाँ आए कई युवा सांसदों और नेताओं से मिलने का अवसर मिला। उनकी प्रतिभा और कर्मठता में मैं भारत-बांग्लादेश संबंधों का उज्जवल भविष्य देखता हूँ: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2019