पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल अरूणाचल प्रदेश और झारखण्ड की यात्रा करेंगे।
प्रधानमंत्री कल सुबह ईटानगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र को हरमुटी-नाहरलागुन रेल लाइन समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर दो नई रेलों को भी हरी झंडी दिखायेंगे, जिनमें नाहरलागुन और नई दिल्ली के बीच एक वातानुकूलित एक्सप्रेस और नाहरलागुन और गुवाहाटी के बीच इंटर-सिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। प्रधानमंत्री अरूणाचल 2015 महोत्सव का भी शुभारम्भ करेंगे। श्री मोदी ईटानगर के लिए एक जलआपूर्ति योजना की शुरूआत करेंगे और एक 132 केवी पारेषण लाइन की आधारशिला भी रखेंगे।
दोपहर के बाद, प्रधानमंत्री हजारीबाग से कोडरमा के लिए भी एक नई रेल लाइन का शुभारम्भ करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन हजारीबाग में किया जायेगा।
Will join programmes in Arunachal Pradesh and Jharkhand tomorrow. http://t.co/YdRXtszvqJ
— NarendraModi(@narendramodi) February 19, 2015