Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री कल दो देशों की यात्रा पर रवाना होंगे; वे आयरलैंड और न्‍यूयॉर्क सिटी का दौरा करेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल ( 23 सितम्‍बर, 2015) सुबह में दो देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री डब्‍लिन, आयरलैंड पहुंचेंगे जहां वे आयरलैंड के सरकार-प्रमुख श्री ऐंडा केनी के साथ चर्चा करेंगे। वे आयरलैंड में भारतीय समुदाय के साथ भी संक्षिप्‍त वार्ता करेंगे। इसके बाद वे न्‍यूयॉर्क सिटी के लिए रवाना हो जायेंगे।

प्रधानमंत्री कल शाम को (स्‍थानीय समयानुसार) न्‍यूयॉर्क सिटी पहुंचेंगे।