Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री कल पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल गुवाहाटी का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री पूर्वोत्‍तर राज्‍यों, विशेषकर असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैण्‍ड और मणिपुर में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए अनेक उच्‍च स्‍तरीय बैठकों की अध्‍यक्षता करेंगे।

इन राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों एवं वरिष्‍ठ अधिकारियों के इन बैठकों में उपस्थित रहने की संभावना है।