Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री कल बंगलुरू का दौरा करेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल बंगलुरू का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री एयरोस्पेस एवं विमानन प्रदर्शनी के 10वें अंतर्राष्ट्रीय संस्करण ‘एयरो इंडिया-2015’ का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री स्टेम सेल बॉयोलॉजी संस्थान भी जाएंगे, भारतीय विज्ञान संस्थान में वैज्ञानिकों के साथ परिचर्चा करेंगे और निमहांस (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान) में दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।