Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री कल महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे, प्रधानमंत्री कल झारखंड का दौरा करेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी गांधी जयंती के अवसर पर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए कल प्रात: राजघाट जाएंगे।

प्रधानमंत्री कल झारखंड का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री खुंटी स्थित जिला अदालत के लिए 180 किलोवाट के रूफटॉप सौर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। वह इसके बाद दुमका में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत एक विशाल ऋण शिविर का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कल सायं नई दिल्‍ली में ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘सफाईगि‍री पुरस्‍कार’ समारोह में भाग लेंगे।