Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री कल मुद्रा लाभार्थियों से भेंट करेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कल राजधानी में एक कार्यक्रम में देश भर से आये 100 से ज्यादा लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) देश के युवाओं में उद्यशीलता की भावना को बढ़ाने के लिये सरकार की सबसे अहम योजनाओं में से एक है जिसमें बिना किसी गारंटी के कर्ज उपलब्ध कराया जाता है। 23 मार्च 2018 तक कुल 2,28,144.72 करोड़ रुपये राशि के 4,53,51,509 कर्ज मंजूर किये जा चुके हैं. और इस योजना के तहत कुल 220596.05 करोड़ रुपये के कर्ज का वितरण भी किया जा चुका है।

गैर कॉरपोरेट लघु व्यापार क्षेत्र को आर्थिक सुविधायें मुहैया कराने के उद्देश्य से 8 अप्रैल 2015 को इस योजना को आरंभ किया गया था। इस योजना के तहत तीन श्रेणियों में कर्ज दिये जाते हैं – शिशु, किशोर एवं तरुण – और आसानी से उपलब्ध हैं।

इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक पीएमएमवाई ऋण आमदनी पैदा करने वाले कार्यों के लिये दिये जाते हैं। 50 हजार रु. तक का कर्ज शिशु योजना, किशोर योजना के तहत 50 हजार से 5 लाख रु. तक के ऋण और तरुण योजना के तहत 5 से 10 लाख रु. तक का ऋण दिया जाता है।

सिंचाई से संबंधित गतिविधियों (जिसमें फसल कर्ज, भूमि सुधार जैसे नहर, सिंचाई और कुओं का निर्माण शामिल नहीं हैं), और इनकी सहयोगी गतिविधियों जो आजीविका को प्रोत्साहित करने वाली और आमदनी पैदा करने वाली हों को भी अप्रैल 2016 के बाद से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में शामिल किया गया है।