पीएमइंडिया
श्री मोदी इस अवसर पर आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमियों से संवाद करेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 24 अक्टूबर, 2018 को ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल जारी करने के अवसर पर आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमियों से संवाद करेंगे।
‘सेल्फ फॉर सोसायटी’ की थीम पर काम करने वाला यह पोर्टल आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों और संगठनों को सामाजिक सरोकारों और समाज सेवा से जुड़े उनके प्रयासों को एक साथ लाने का मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से प्रौद्योगिकी का लाभ समाज के कमजोर तबके तक पहुंचाने के लिए परस्पर सहयोग के प्रयासों में तेजी लाई जा सकेगी। पोर्टल के जरिए समाज की बेहतरी के लिए काम करने के इच्छुक लोगों की व्यापक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री इस अवसर पर कई उद्योगपतियों से मिलेंगे और आईटी पेशेवरों तथा आईटी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर देश भर के 100 से ज्यादा स्थानों से आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माता वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजन से जुड़ेंगे।
Tomorrow afternoon, I eagerly look forward to taking part in an interesting programme, a Town Hall-style interaction with IT professionals, technocrats and tech-enthusiasts from all over India to launch the ‘मैं नहीं, हम’ portal and App. pic.twitter.com/SWpYF4PE5s
— Narendra Modi (@narendramodi) October 23, 2018
The ‘मैं नहीं, हम’ portal is based on the principle of #Self4Society, which will bring together IT professionals and organisations to work for various social causes and bring a positive difference in the lives of our fellow citizens. https://t.co/qE2AObO7kx
— Narendra Modi (@narendramodi) October 23, 2018