पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल यानि 24 दिसम्बर, 2015 को मॉस्को स्थित रूस के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र (एनसीएमसी) का दौरा करेंगे।
एनसीएमसी एक बहुस्तरीय समन्वय केंद्र है जिसे आपात स्थिति के दौरान अंतर-एजेंसी समन्वय प्रदान करने और लोगों को खतरे के प्रति अलर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। एनसीएमसी की क्षमताओं में बहुत कम समय में निगरानी करना, डेटा संग्रह करना, विश्लेषण करना शामिल है। यह वैश्विक नेवीगेशन उपग्रह प्रणाली और रिमोट सेंसिंग पर आधारित वैश्विक निगरानी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। मॉस्को स्थित एनसीएमसी समूचे रूस से सूचनाएं जुटाता है और औद्योगिक संस्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, सुनामी के खतरे और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी करने में सक्षम है।
On his Russia visit, PM Modi will visit National Crisis Management Center and get an overview of its functioning. https://t.co/I8TdMQvAIA
— PMO India (@PMOIndia) December 23, 2015
The NCMC carries out continuous monitoring & data collection, forecasting possible emergencies & informing people in case of an emergency
— PMO India (@PMOIndia) December 23, 2015