Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री कल राजस्थान का दौरा करेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 29 अगस्त, 2017 को राजस्थान का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “कल मैं बहादुरों की धरती, राजस्थान का दौरा करूँगा जहां मैं प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और उनकी आधारशिला रखूंगा।

मैं उदयपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करूँगा। वहां मैं प्रताप गौरव केंद्र का भी दौरा करूँगा, जहां मैं महान महाराणा प्रताप जी को अपना सम्मान अर्पित करुंगा।”