प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्मिकों ने एक दिन का अपना वेतन जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों को दिया
11 Sep, 2014
प्रधानमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय राहत कोष में अपना एक दिन का वेतन अपनी इच्छा से दिया है। यह कार्रवाई उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए की है।