Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री का राज्यसभा के सेवानिवृत सदस्यों को विदाई संदेश


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा के सभी सेवानिवृत सदस्यों के योगदान की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्यसभा में अपनी टिप्पणी के दौरान विश्वास व्यक्त किया कि सदन से सेवानिवृत हो रहे सदस्य अब समाज सेवा में अहम भूमिका का निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा सभी सदस्यों का एक विशिष्ठ महत्व है और इन्होंने अपने तरीके से योगदान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सदस्यों ने देश के उज्ज्वल भविष्य के लिये अपनी श्रेष्ठ योग्यताओं के साथ कार्य किया है और राष्ट्र इनके योगदान को कभी भुला नहीं सकेगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वरिष्ठ सदस्यों के साथ उच्च सदन का अनूठा महत्व है और यह नीति-निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेवानिवृत हो रहे सदस्यों में कुछ सदस्यों और उनके योगदान का विशेष उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे सदस्यो का लम्बे समय से रूके हुए तीन तलाक पर निर्णय लेने के अवसर पर संसद का हिस्सा न होना दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेवानिवृत सदस्यों को आश्वस्त किया कि लोकसभा और प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वार उनके लिये सदैव खुले है। उन्होंने सेवानिवृत्त सदस्यो से महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार निरंतर साझा करने का आव्हान भी किया।