Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री का शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन (एससीओ) में शामिल होने के लिए उज़्बेकिस्तान प्रस्थान से पहले का वक्‍तव्‍य


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन (एससीओ) में शामिल होने के लिए उज़्बेकिस्तान प्रस्थान करने से पहले दिये गये वक्‍तव्‍य का मूल पाठ:

“उज़्बेकिस्तान की इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान मेरा शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन (एससीओ) में शामिल होने और एससीओ देशों के नेताओं के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है।

भारत, शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य बनने से प्रसन्‍न है और शंघाई सहयोग संगठन के माध्यम से विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्र में सहयोग के सार्थक परिणामों के प्रति आशान्वित है।

भारत मध्य एशिया के साथ संबंधों को काफी महत्व देता है और हमेशा इस क्षेत्र के साथ आर्थिक तथा लोगों से लोगों के बीच सम्‍पर्क बढ़ाना चाहता है।”