Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मेक इन इंडिया केंद्र के उद्घाटन से हटकर समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मेक इन इंडिया केंद्र के उद्घाटन से हटकर समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान


1) ट्विन स्टार (स्‍टरलाइट होल्डिंग कंपनी है) और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम, जो ताइवान से तकनीकी भागीदार ऑट्रान के साथ एलसीडी फैब में निवेश कर रही है, के बीच समझौता ज्ञापन। यह भारत में अपने किस्‍म की पहली परियोजना होगी। इस परियोजना पर प्रस्तावित निवेश 20000 करोड़ रुपए होगा।

2) मैसर्स हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, जैन इरिगेशन प्राइवेट लिमिटेड और महाराष्‍ट्र सरकार के कृषि एवं विपणन विभाग के मध्‍य विदर्भ के संतरा उत्‍पादन करने वाले किसानों की मदद के लिए एक जूस उत्‍पादन सुविधा स्‍थापित करने के लिए समझौत ज्ञापन। इस परियोजना का उद्देश्‍य संतरा उत्पादकों को उनकी फसल का अधिक मूल्य दिलाना और लाभदायक रोजगार जुटाना है। इस परियोजना से 2 एकड़ तक की औसत जोत वाले 5000 किसानों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है।

3) मैसर्स रेमंड इंडस्ट्रीज और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के मध्‍य “फार्म टू फैब्रिक’ पहल के हिस्से के रूप में समझौता ज्ञापन। रेमंड लिलेन यार्न और फैब्रिक तथा परिधानों के विनिर्माण के लिए 1400 करोड़ रुपए निवेश करना चाहता है। यह इकाई अमरावती जिले के नंदगांव टेक्सटाइल पार्क में स्‍थापित की जाएगी जो इस जिले और विदर्भ क्षेत्र के किसानों से कपास की खरीदारी करेगी। यह क्षेत्र किसानों द्वारा आत्‍म हत्‍या करने और किसानों की बदहाली से प्रभावित है।