पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री ने पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को एक “प्राकृतिक आर्थिक क्षेत्र” बताया।
प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर के विकास के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा बनाई।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को एक “प्राकृतिक आर्थिक क्षेत्र” एनईजेड बताया, जिसकी क्षमताओं का अब तक दोहन नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पूर्वोत्तर के लोगों के लाभ के लिए एनईजेड का विकास करने की है। कोहिमा में हॉर्नबिल त्यौहार के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने नागालैंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नागा लोगों की मजबूती, ईमानदारी, सरलता, अंदरुनी मजबूत चरित्र और कड़ी मेहनत के प्रति रुझान की सराहना की। उन्होंने इस त्यौहार के आयोजन के लिए नागालैंड के निवासियों को बधाई दी, जो राज्य के सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हैं।
प्रधानमंत्री ने नागालैंड के राज्य बनने के दिवस पर लोगों को भी बधाई दी और उनसे आग्रह किया कि वे आत्ममंथन करें और देखें कि पिछले 50 वर्षों में क्या अर्जित किया गया है तथा अभी और क्या किया जाना शेष है।
प्रधानमंत्री ने राज्य की समृद्ध जैव विविधता और अंग्रेजी बोलने वाली युवाओं की आबादी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में पर्यटन और निवेश बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को निश्चित रूप से वैश्विक आईटी आउटसोर्सिंग व्यवसाय का एक हिस्सा हासिल करना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने मुक्केबाजी, तीरंदाजी, फुटबॉल और ताइक्वोंडो के खेलों में राज्य की क्षमता का भी जिक्र किया और कहा कि इस क्षमता का पूरा दोहन होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक दशक पहले पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नागालैंड की यात्रा की थी। उन्होंने राज्य के लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए इतना लंबा इंतजार अब नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह यह देखने के लिए फिर से आएंगे कि जिसका उन्होंने जिक्र किया है, वह वास्तविकता में बदल गया है या नहीं।
प्रधानमंत्री ने पिछले छह महीनों के दौरान पूर्वोत्तर के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को भी रेखांकित किया। उन्होंने पूर्वोत्तर के 10,000 छात्रों के लिए इशान उदय विशिष्ट छात्रवृत्तियां, हर वर्ष देश के अन्य हिस्सों की यात्रा के लिए पूर्वोत्तर के 2,000 छात्रों और महाविद्यालयों के 500 संकाय सदस्यों के लिए इशान विकास योजना का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के प्रत्येक राज्य में एक आधुनिक अपैरल वस्त्र निर्माण केन्द्र की स्थापना की जाएगी, जिसकी शुरूआत नागालैंड, असम और सिक्किम से होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए केन्द्रीय बजट में 53,000 करोड़ रुपए निर्धारित किए हैं। संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नई रेललाइनों के निर्माण के लिए 28,000 करोड़ रुपए का निर्धारण किया गया है। अंतःराज्य बिजली पारेषण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए 5,000 करोड़ रुपए और 2जी मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए इतनी ही राशि निर्धारित की गई है।
मणिपुर में एक राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय और क्षेत्र में 6 नये कृषि महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी।
This festival seeks to promote, preserve & protect unique cultural diversity of Nagaland: PM @narendramodi in Nagaland
— PMO India (@PMOIndia) December 1, 2014
After 50 years of statehood, look back, introspect &take stock of the ground you covered so far. I have seen the strength of your society:PM — PMO India (@PMOIndia) December 1, 2014
People will come to your state for investment & tourism. They will do so because of your biodiversity & climate: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 1, 2014
Nagaland has young population, well versed in English, in tune with what is happening around the world. This advantage must be tapped: PM — PMO India (@PMOIndia) December 1, 2014
Has been over a decade since PM Vajpayee visited Nagaland. Delhi to Nagaland & vice versa takes 15 hours but a PM took over 10 years: PM
— PMO India (@PMOIndia) December 1, 2014
Let us build resurgent, stronger and more prosperous Nagaland and India: PM @narendramodi — PMO India (@PMOIndia) December 1, 2014
There are SEZs in some parts. Here it is NEZ-Natural Economic Zone.My priority is to tap this NEZ for NE.NE made for NEZ, NEZ made for NE:PM
— PMO India (@PMOIndia) December 1, 2014
We have decided on a special scholarship for students form Northeast students: PM @narendramodi — PMO India (@PMOIndia) December 1, 2014
This is the best destination for tourists but this requires connectivity: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 1, 2014