Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री की घोषणाओं पर तेज अनुवर्ती कार्रवाई


पीआईओ और ओसीआई योजनाओं के विलय के लिए विधेयक।

43 देशों के संबंध में आगमन पर वीजा(वीजा ऑन अराइवल) और इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण शुरू किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) और भारत की विदेशी नागरिकता(ओसीआई) के बारे में अनेक घोषणाएं की हैं। इनके अनुपालन में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम में संशोधन करने के लिए एक मसौदा विधेयक, शीघ्र ही मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए लाये जाने की उम्मीद है। इससे पीआईओ और ओसीआई योजनाओं के विलय में मदद मिलेगी।

अन्य प्रमुख पहल में, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फिजी और प्रशांत द्वीप के देशों सहित 43 देशों के संबंध में वीजा-ऑन-अराइवल और इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण का 27 नवम्बर 2014 को उद्घाटन होने की उम्मीद है।

सरकार ने प्रधानमंत्री द्वारा की गई निम्नलिखित घोषणाओं के पूरा होने की पहले ही घोषणा कर दी है:

• पीआईओ कार्ड धारकों के लिए जीवन पर्यन्‍त वीजा देना।

• लंबी अवधि के लिए भारत में रह रहे भारतीय मूल के व्यक्तियों को पुलिस में रिपोर्ट करने से छूट।

• अमरीकी नागरिकों को पारस्परिक आधार पर लंबी अवधि (10 वर्ष) का वीजा जारी करना।