Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री की दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा ” दक्षिण अफ्रीका के भाईयों और बहनों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरी बधाईयां। यह उम्मीदों और आशा के उत्सव का दिन है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम परमप्रिय मदीबा का स्मरण करते हैं जो प्रेरणा के श्रोत और लोगों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करने वाले एक अग्रदूत थे।”