प्रधानमंत्री की भारतीय क्रिकेट टीम को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत पर बधाई
21 Jul, 2014
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के विरुद्ध 95 रन की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। श्री मोदी ने भारतीय टीम की जीत पर कहा – लॉर्ड्स में जीत पर बधाई, अच्छे खेल का प्रदर्शन। इस शानदार प्रदर्शन पर हमें बहुत गर्व और खुशी है।