Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री की स्‍टॉकहोम यात्रा के दौरान हस्‍ताक्षरित एवं आदान-प्रदान किए गए एमओयू एवं समझौतों की सूची

प्रधानमंत्री की स्‍टॉकहोम यात्रा के दौरान हस्‍ताक्षरित एवं आदान-प्रदान किए गए एमओयू एवं समझौतों की सूची

प्रधानमंत्री की स्‍टॉकहोम यात्रा के दौरान हस्‍ताक्षरित एवं आदान-प्रदान किए गए एमओयू एवं समझौतों की सूची


भारत और स्‍वीडन के बीच एमओयू/समझौते

• भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और स्‍वीडन के मिनिस्‍ट्री ऑफ एंटरप्राइज एंड इनोवेशन के बीच स्‍थायी भविष्‍य के लिए भारत-स्‍वीडन नवाचार साझेदारी पर संयुक्‍त घोषणा।

भारत और डेनमार्क के बीच एमओयू/समझौते

• भारत के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय और डेनमार्क के उद्योग, व्‍यापार एवं वित्‍तीय मामलों के मंत्रालय के बीच सतत एवं स्‍मार्ट शहरी विकास के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

• भारत के कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय के तहत पशुपालन, डेयरी एवं मत्‍स्‍य पालन विभाग और डेनमार्क के पर्यावरण एवं खाद्य मंत्रालय के तहत पशु चिकित्‍सा एवं खाद्य प्रशासन के बीच पशुपालन एवं डेयरी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

• भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण और डेनमार्क के पशु चिकित्‍सा एवं खाद्य प्रशासन के बीच खाद्य सुरक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

• भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्‍वविद्यालय के फेकल्‍टी ऑफ साइंस के बीच कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

भारत और आइसलैंड के बीच एमओयू/समझौते

• भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद और आइसलैंड विश्‍वविद्यालय के बीच हिंदी भाषा के लिए आईसीसीआर चेयर की स्‍थापना पर समझौता ज्ञापन।