Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री की जी20 शिखर सम्मेलन से अलग द्विपक्षीय बैठकें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंताल्‍या, तुर्की में जी20 शिखर सम्मेलन से अलग ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री मैल्कम टर्नबुल से मुलाकात की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया असैन्य परमाणु करार के लिए प्रक्रियाओं के पूरा होने की घोषणा की। प्रशासनिक व्यवस्था सहित प्रक्रियाओं के पूरा होने के साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया असैन्य परमाणु समझौता लागू हो जायेगा। श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मैल्कम टर्नबुल का आभार व्यक्त किया और परमाणु समझौते को मील का पत्थर तथा भरोसे एवं विश्वास का स्रोत बताया।

प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष श्री डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष श्री जीन क्लाड जंकर से भी मुलाकात की।