पीएमइंडिया

देश में एकता का हो माहौल
निर्णायक लड़ाई से बौखलाए आतंकी
विपक्षी कर रहें हैं सेना का अपमान और देश का नुकसान
विकास की पथ पर देश और यूपी
गंगा मां की सफाई: नमामि गंगे
घर- घर बिजली
उद्योग को बढ़ावा और पुनर्जीवन
कानपुर ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज़ाद भारत तक अनेक वीर-वीरांगनाओं और सपूतों के जीवन को गढ़ा है।
आज से लगभग 6 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से पनकी विद्युत परियोजना के विस्तारीकरण का काम शुरु हो जाएगा।
— PMO India (@PMOIndia) March 8, 2019
इससे जो बिजली बनेगी वो आधे से भी कम कीमत में उपलब्ध हो पाएगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी: PM
सौभाग्य योजना के तहत अब तक यूपी में 76 लाख से ज्यादा लोगों को बिजली का कनेक्शन मुफ्त दिया गया है।
— PMO India (@PMOIndia) March 8, 2019
सिर्फ कानपुर क्षेत्र की ही बात करूं तो डेढ़ लाख से ज्यादा घरों को बिजली कनेक्शन देकर, लोगों के जीवन से अँधेरा दूर किया गया है: PM
कानपुर में गंगा जी की जो स्थिति को देखकर लोग कहते थे कि स्थिति को बदल पाना नामुमकिन है। लेकिन हमारी सरकार ने ये विश्वास दिलाया है कि नामुमकिन अब मुमकिन है.
— PMO India (@PMOIndia) March 8, 2019
गंगा जी में जो गंदगी नालों के माध्यम से बह रही थी, उसको बंद करने और नालों के पानी को ट्रीट करने का अभियान चलाया है: PM
एशिया के सबसे बड़े नालों में से एक सीसामऊ नाले के गंदे पानी को सीधे गंगा जी में जाने से रोकने का काम पूरा हो गया है।
— PMO India (@PMOIndia) March 8, 2019
जाजमऊ टेनरी के पानी को ट्रीट करने का काम भी आज से शुरु हो रहा है: PM
हमारी सरकार ने नमामि गंगे अभियान के तहत यहां के चमड़ा उद्योग के लिए भी एक विशेष योजना बनाई है।
— PMO India (@PMOIndia) March 8, 2019
इस योजना के तहत आज चमड़ा उद्योगों से निकलने वाले पानी को साफ करने के लिए बहुत बड़े प्लांट की आधारशिला रखी गई है।
इससे हर दिन 2 करोड़ लीटर गंदा पानी गंगा में जाने से रुकेगा: PM
पूरे यूपी में सड़कों, हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरवे का जाल बिछाया जा रहा है।
— PMO India (@PMOIndia) March 8, 2019
वहीं शहरों के भीतर मेट्रो की सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।
कानपुर मेट्रो समेत यूपी में अनेक मेट्रो प्रोजेक्ट्स को केंद्र सरकार मंज़ूरी दे चुकी है: PM
पुलवामा हमले के बाद हमारे वीरों ने जो पराक्रम दिखाया, वो देश ने देखा है।
— PMO India (@PMOIndia) March 8, 2019
लेकिन बहुत दुखद है कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
पाकिस्तान को पसंद आएं, ऐसी बातें कही जा रही हैं: PM
आज जब पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है, तो ऐसे समय में पाकिस्तान की मदद करने वाले बयान क्यों दिए जा रहे हैं?
— PMO India (@PMOIndia) March 8, 2019
क्या उनको ऐसा करना शोभा देता है? मत भूलिए, आपके बयानों को आधार बनाकर पाकिस्तान दुनिया में भ्रम फैला रहा है: PM
सीमापार आतंकियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के बीच, आतंकी बहुत बौखलाए हुए हैं। इसी का परिणाम है कि जम्मू में फिर आतंकी हमला हुआ है।
— PMO India (@PMOIndia) March 8, 2019
जिस प्रकार हमारी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है, वो और बौखलाएंगे।
हमें सतर्क रहते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की जरूरत है: PM
देश में एकता का वातावरण बनाए रखना बहुत अहम है।
— PMO India (@PMOIndia) March 8, 2019
लखनऊ में कुछ सिरफिरे लोगों ने हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ जो हरकत की थी, उस पर यूपी सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है।
मैं अन्य राज्य सरकारों से भी आग्रह करूंगा कि जहां भी ऐसी हरकत करने की कोई कोशिश करे, उस पर कठोर कार्रवाई की जाए:PM