Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री के समक्ष क्‍योटो पर एक विशेष प्रस्‍तुतीकरण


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज क्‍योटो पर एक विशेष प्रस्‍तुतीकरण से रूबरू कराया गया। इस शहर के मेयर दाइसुकू कादोकावा ने इसे पेश किया।

2 [ PM India 206KB ]

श्री कादोकावा ने प्रसतुतीकरण के दौरान कहा कि वह विकास को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन से काफी प्रभावित हैं। मेयर ने इस मौके पर यह भी विस्‍तार से बताया कि 1200 वर्षों के बेहद लंबे इतिहास वाला क्‍योटो शहर अपनी धरोहरों को किस तरह से संरक्षित रखने में कामयाब हो पाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जापान को सांस्‍कृतिक धरोहरों वाले शहरों को विकसित करने के लिए आपस में मिलकर काम करना चाहिए। श्री कादोकावा ने कहा, ‘मैं भारत और जापान के बीच परिचर्चा को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित करना पसंद करूंगा।

1 [ PM India 159KB ]

प्रधानमंत्री ने क्‍योटो प्रांत के राज्‍यपाल श्री कीजि यामादा से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज शाम टोक्‍यो पहुंचे।

3 [ PM India 190KB ]