Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री को सचिवों के दो समूहों ने शिक्षा और आपदा प्रबंधन पर अपने विचारों से अवगत कराया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के समझ आज भारत सरकार के सचिवों के दो समूहों ने शिक्षा और आपदा प्रबंधन पर अपने विचार प्रस्‍तुत किए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

इसके साथ ही वर्तमान श्रृंखला के तहत शासन संबंधी विभिन्‍न विषयों पर सभी नौ प्रस्‍तुतियां हो चुकी हैं।

प्रस्‍तुतियों के समापन पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि नए विचारों के लिए केंद्र सरकार का दरवाजा खुला है। उन्‍होंने सभी सचिवों से समग्र सोच जारी रखने और ठोस परिणामों को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।