Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री को हाउडी मोदी समारोह के लिए जानी-मानी हस्तियों से प्रशंसा प्राप्त


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ह्यूस्टन संबोधन के लिए अमेरिका रिपब्लिकन पिट ओल्सन, रिपब्लिकन केविन ब्रैडी, सीनेटर जॉन कॉर्निन, सीनेटर केविन क्रैमर, सीनेटर टेड क्रूज, मिसिसिपी के गवर्नर फिल बायरैंट, गवर्नर मैट बेविन और ह्यूस्टन के मेयर जैसे जाने-माने लोगों से प्रशंसा प्राप्त हुई है। भारत के विकास खन्ना, प्रसून जोशी, करण जौहर, अजय देवगन, मिलिंद देवेड़ा तथा ऋषि कपूर जैसी हस्तियों ने भी श्री मोदी के भाषण की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने सभी को प्रशंसा के लिए धन्यवाद दिया।